आपका हैंड सैनिटाइजर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है

आपका हैंड सैनिटाइजर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है

रोहित पाल

सैनिटाइजर, कोरोना से पहले तक अमूमन हम इसे तब ही इस्तेमाल करते थे, जब हम कभी बाहर जाते थे और जिन्हें अक्सर ज्यादा सफाई पसंद होती थी, तो वह कुछ खाने से पहले या किसी चीज को छूते थे। लेकिन कोरोना महामारी के बीच हमने हैंड सैनिटाइजर को जरूरी चीज बना लिया है। हर बार जब हम बाहर कदम रखते हैं, तो हैंड सैनिटाइजर हमें सुरक्षा का अहसास कराता है। अगर किसी को या निर्जीव वस्तुओं या सतहों को छूते हैं, तो हमें अपने हाथों को कुछ बूंदों से रगड़ने की जल्दी होती है। हालांकि हैंड सैनिटाइजर का बहुत आशिक इस्तेमाल हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

विडियो देखें- हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करते समय किन बातों का ख्याल रखें

त्वचा और बाल क्लीनिक की संस्थापक, त्वचा विशेषज्ञ और लेजर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. दीपाली भारद्वाज कहती हैं कि, "दिन में दो बार भी हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करने से हमारे हाथों पर बैठे गुड जर्म्स और बैक्टीरिया को मार सकता है। हमारे शरीर पर प्राकृतिक वनस्पतियां और सूक्ष्म कमेन्स हैं जो हमें संक्रमणों से बचाते हैं। जब ये हमारे हाथों से हट जाते हैं, तो त्वचा पर एलर्जी, संक्रमण और एक्जिमा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर एटोपिक डर्मेटिस, अस्थमा, सोरायसिस, गंभीर एक्जिमा से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है। अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।"

सूखेपन और इरिटेशन या जलन को ठीक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

सैनिटाइजर में मौजूद एल्कोहल से त्वचा पर जलन हो सकती है। डॉ. दीपाली बताती हैं कि घर में होने पर आप सैनिटाइजर के इस्तेमाल से बचें।  इसके बजाय  हाथ धोने के लिए पानी और साबुन का उपयोग करें। जब आप पब्लिक प्लेस यानी सार्वजनिक स्थानों पर बाहर जाएं तब ही सैनिटाइटर का उपयोग करें।

डॉ. दीपाली ने सलाह दी कि, इसके अलावा, सोने से पहले अपने हाथों पर क्रीम, मॉइस्चराइज़र या नारियल का तेल लगाएं। “अपने हाथों को अच्छी तरह से मॉस्चराइज यानी नमीयुक्त रखें। हालांकि, सुगंधित मॉइस्चराइज़र के उपयोग से बचें, क्योंकि इनमें  सुगंध के लिए स्ट्रांग केमिकल का उपयोग किया जाता है, जो जलन पैदा कर सकता है और हाथों से गुड बैक्टीरिया को और कम कर सकता है।

डॉ. दीपाली आपको सुझाव देती हैं कि नारियल तेल में कपूर का पाउडर बनाकर मिला लें। कपूर त्वचा से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इसके एंटी इंफ्लामेन्ट्री प्रॉपर्टीज सूजन वाली त्वचा को शांत करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना कब जरूरी नहीं है?

बाजार में बिक रहे नकली सैनिटाइजर से रहें सावधान, जानिए कैसे करें सही की पहचान

कहीं आप भी गलत तरीके से हैंड सैनिटाइजर का यूज तो नहीं कर रहे, जानें प्रभावी रूप से कैसे करें प्रयोग

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।